Logo
श्री जाट नव युवक मंडलतमिलनाडु (रजि.)
॥ श्री गणेशाय नमः ॥

श्री जाट नव युवक मंडल

एकता, सेवा और संस्कार के साथ तमिलनाडु में बसे जाट समाज का अपना परिवार।

॥ श्री गणेशाय नमः ॥

युवा शक्ति, समाज की शक्ति

युवाओं को शिक्षा, खेल और सेवा के माध्यम से आगे बढ़ने का मंच।

॥ श्री गणेशाय नमः ॥

संस्कृति से जुड़ाव

वीर तेजाजी महाराज के उत्सव और हमारी परंपराओं का सामूहिक आयोजन।

जाट समाज: परिचय

जाट उत्तरी भारत और पाकिस्तान में बसा एक प्रमुख और पारंपरिक रूप से कृषक (खेती करने वाला) जातीय समुदाय है।

travel_explore

मूल निवास

यह समुदाय मूल रूप से सिंधु नदी घाटी (सिंध और पंजाब क्षेत्र) का निवासी माना जाता है। समय के साथ यह उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में फैल गया।

location_on

प्रमुख राज्य

भारत में मुख्य रूप से इन राज्यों में निवास। पाकिस्तान के पंजाब और सिंध प्रांतों में भी बड़ी आबादी है।

हरियाणापंजाबराजस्थानउत्तर प्रदेशदिल्ली
diversity_3

धर्म

जाट मुख्य रूप से हिंदू, सिख और इस्लाम धर्म का पालन करते हैं। पंजाब में अधिकांश जाट सिख हैं; हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हिंदू जाट अधिक हैं; पाकिस्तान में मुख्य रूप से मुस्लिम जाट हैं।

इतिहास और विशेषताएँ

agriculture

कृषि और भूमि

ऐतिहासिक रूप से जाट कुशल किसान और जमीन के मालिक रहे हैं। 17वीं और 18वीं शताब्दी में इन्होंने राजनीतिक और आर्थिक रूप से काफी प्रभाव हासिल किया और महाराजा सूरजमल के नेतृत्व में भरतपुर रियासत जैसी मजबूत ताकतें स्थापित कीं।

military_tech

स्वभाव और सैन्य सेवा

जाट शारीरिक रूप से मजबूत, मेहनती, साहसी और स्पष्ट वक्ता माने जाते हैं। भारतीय सेना में इनका योगदान बहुत बड़ा है। जाट रेजिमेंट, सिख रेजिमेंट और अन्य सैन्य टुकड़ियों में यह देश की रक्षा में आगे रहे हैं।

menu_book

उत्पत्ति

इतिहासकारों के बीच उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग मत हैं। कुछ इन्हें प्राचीन आर्य वंश या इंडो-सिथियन (शक) मूल से जोड़ते हैं, जबकि अधिकांश इन्हें उत्तर-पश्चिम भारत के प्राचीन इंडो-आर्यन समुदाय का हिस्सा मानते हैं।

flag

संस्था का उद्देश्य

समाज के लोगों में एकता, भाईचारा और आपसी सहयोग की भावना बढ़ाना तथा शिक्षा, संस्कार और सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना।

rocket_launch

हमारा मिशन

समाज के हर परिवार को संगठित करना, युवाओं को सही दिशा देना और सेवा के माध्यम से समाज को मज़बूत बनाना।

visibility

हमारा विज़न

एक संगठित, शिक्षित और संस्कारवान समाज, जो तमिलनाडु में सबके साथ मिलकर आगे बढ़े।

श्री जाट नवयुवक मंडल, तमिलनाडु का गौरवशाली सफर

8-10 युवा साथियों के एक छोटे से संकल्प से शुरू हुई यात्रा आज 180 ट्रस्टियों के परिवार तक पहुँची है।

groups 2007

शुरुआत

जब सिर्फ 8-10 युवा साथियों ने मिलकर एक छोटा सा संकल्प लिया था। सहयोग के रूप में हर आदमी से ₹100 से ₹500 तक लेकर शुरुआत की, पर हौसला था आसमान जितना।

उसी साल 2007 में पहली बार तेजाजी महाराज का जागरण हुआ। और फिर ये सिलसिला कभी रुका नहीं।

celebration हर वर्ष

तेजा दशमी पर भव्य जागरण

हर साल तेजा-दशमी पर भव्य जागरण, साथ में बच्चों की प्रतियोगिता, खेल-कूद समारोह, कबड्डी, वॉलीबॉल और क्रिकेट का आयोजन होता रहा।

हैदराबाद, बैंगलोर, तिरुपति, मैसूर, कोयंबटूर और आस-पास के सभी क्षेत्रों से समाज बंधु प्रेम से पधारते रहे।

landscape 2011

जमीन की प्राप्ति

2011 में 1800 Sq Ft जमीन ली गई, उसके बाद और 1800 Sq Ft, उसके बाद और 5500 Sq Ft लिया।

temple_hindu 2019

अष्टधातु की प्रतिमा की स्थापना

2019 में तेजाजी महाराज की अष्टधातु की मूर्ति, जयपुर से बनवाकर स्थापित की गई। 13 feet हाईट की तेजाजी महाराज की प्रतिमा एवं 8 feet हाईट में पेनल की प्रतिमा की स्थापना हुई।

diversity_3 आज

180 ट्रस्टी

धीरे-धीरे संगठन मजबूत होता गया, आज हमारे पास कुल 180 ट्रस्टी हैं।

यह सफर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सफर है पूरे समाज के विश्वास, एकता और समर्पण का।

जिन बुजुर्गों ने बीज बोया, जिन युवाओं ने उसे सींचा, और जिन दानदाताओं ने तन-मन-धन से सहयोग दिया - मंडल उन सभी का हृदय से आभारी है। आओ, इस परंपरा को और मजबूत करें।

जय तेजाजी महाराज! जय जाट समाज!

हमारे समाज के गौरव - मंदिर

temple_hindu

जाट समाज - तमिलनाडु

महादेवजी का मंदिर, शादी-ब्याह मडपम के लिए भी उपलब्ध।

2007 में प्राण-प्रतिष्ठा20000 Sq. Feet जगह
temple_hindu

श्री वीर तेजा जाट नवयुवक मण्डल

तेजाजी महाराज का मंदिर।

2024 में प्राण-प्रतिष्ठा1800 Sq. Feet जगह
temple_hindu

बारहा खेड़ा जाट समाज

महादेवजी का मंदिर।

15000 Sq. Feet जगह

यह सब हमारे समाज की एकता, श्रद्धा और सहयोग का प्रतीक है।

handshake

समाज के लिए हमारी भूमिका

मंडल समाज के परिवारों के बीच सेतु का काम करता है। हम नए आने वाले बंधुओं का स्वागत करते हैं और सुख-दुःख में साथ खड़े रहते हैं।

sports_cricket

युवा सहभागिता

युवा साथी आयोजनों की ज़िम्मेदारी संभालते हैं, खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और संगठन के कार्यों में नेतृत्व सीखते हैं।

celebration

सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां

वीर तेजाजी महाराज के उत्सव, खेलकूद प्रतियोगिताएँ, सेवा कार्य और परिवारों के मिलन जैसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं।

जाट समाज में एकता और सहयोग का महत्व

संगठन में शक्ति: इतिहास गवाह है कि जब भी समाज एकजुट हुआ है, उसने हर क्षेत्र में प्रगति की है। आपसी मतभेद भुलाकर एक सूत्र में बंधने से समाज मजबूत होता है।

शिक्षा और जागरूकता: समाज के युवाओं और बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं, क्योंकि शिक्षा ही उज्जवल भविष्य की नींव है।

सामाजिक कुप्रथाओं का अंत: एकजुटता के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों और अनावश्यक खर्चों को रोककर सकारात्मक बदलाव लाए जा सकते हैं।

संबोधन और स्वागत: सभा में उपस्थित सभी आदरणीय गुरुजनों, अतिथियों और साथियों को नमस्कार कहें।